फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur echoed with Jagannath Chakanyan, Neelachal Ware, if you don't take care of us then who will take care of us...

Hamirpur (Himachal) News: जगन्ननाथ चकानयन, नीलांचल वारे, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले... से गूंजा हमीरपुर

Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur echoed with Jagannath Chakanyan, Neelachal Ware, if you don't take care of us then who will take care of us...
गांधी चौक हमीरपुर में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
हमीरपुर। जगन्नाथ चकानयन, नीलांचल वारे, तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले... के भक्तिमय जयकारों के साथ वीरवार को जिला हमीरपुर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जगह-जगह भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान के रथ का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रथयात्रा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से शुरू होकर सुजानपुर चौक, गांधी चौक, सब्जी मंडी, सत्यनारायण मंदिर, भोटा चौक, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, हीरानगर, पक्का भरो और रंगस होते हुए चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ दंगड़ी पहुंची। भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां खीर, जलेबी, पकौड़े और ठंडा पानी वितरित किया गया। कड़ी धूप के बावजूद सुबह से ही जिलाभर से श्रद्धालु हमीरपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। करीब सात घंटे तक चली इस यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

गौड़ीय मठ दंगड़ी के सेवक महंत भक्ति प्रसाद महाराज ने बताया कि हर वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed