फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur students shine in NEET-2026, Deepika tops the district

Hamirpur (Himachal) News: नीट-2026 में हमीरपुर के होनहारों का जलवा, दीपिका ने किया जिले में टॉप

Sat, 18 Jul 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur students shine in NEET-2026, Deepika tops the district
कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक
हमीरपुर। नीट-2026 के परिणामों में हमीरपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक हासिल कर हमीरपुर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और नियमित अध्ययन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। दीपिका ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की।
विज्ञापन

नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने सफलता में अहम भूमिका निभाई। नीट-2026 में जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। हिम अकादमी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हमीरपुर के छात्र ओजिश ने 601 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चाणक्य द गुरु कोचिंग संस्थान के छात्र अनिकेतन अंगारिया ने 571 अंक लेकर तीसरा स्थान और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल, हमीरपुर केंद्र के छात्र आदित्य ठाकुर ने 557 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।
जिले के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता से अभिभावकों, शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से हमीरपुर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
नीट परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न संस्थानों में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कोट

न्यूरो सर्जन बनना चाहती है दीपिका
कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक के साथ जिलेभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीपिका ने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। मार्च माह ही उन्होंने एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा से जमा दो कक्षा की पढ़ाई पूर्ण की है। बरोहा निवासी दीपिका ने पिता नरेंद्र कुमार और माता नीना देवी कारोबारी हैं। उन्होंने कहा परीक्षा में सफलता के लिए उन्होंने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह रोजाना करीब आठ से 10 घंटे तक अध्ययन करती थीं।


पहले प्रयास में ओजिश ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा
अकादमी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र ओजिश ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। ओजिश ने जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से की है। ओजिश ने नीट परीक्षा में 601 अंक प्राप्त कर जिलेभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ओजिश एफएसी पुणे, एम्स व आईआई रुड़की में जाना चाहते हैं। भोटा निवासी ओजिश के पिता ओम प्रकाश प्रॉपर्टी डीलर, जबकि माता सुनीता कुमारी एनआईटी हमीरपुर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।


कार्डियोलॉजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं अनिकेतन
चाणक्य द गुरु कोचिंग संस्थान के छात्र अनिकेतन अंगारिया ने नीट-2026 में 571 अंक हासिल कर जिलेभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अनिकेतन कार्डियोलॉजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। परीक्षा के लिए वह कोचिंग संस्थान के साथ घर पर प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करते थे। कांगड़ा निवासी अनिकेतन के पिता अजय कुमार तकनीशियन, जबकि माता अंजना देवी गृहिणी हैं।



सरकारी स्कूल में पढ़ाई के बाद आदित्य ने उत्तीर्ण की नीट
एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल हमीरपुर केंद्र के छात्र आदित्य ठाकुर ने 557 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। चंबा निवासी आदित्य ठाकुर ने अपनी जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा से पूर्ण की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शिक्षकों से नीट के बाद जानकारी ली थी। उसके उपरांत कोचिंग लेकर तैयारी शुरू की। वह ऑन्कोलॉजी में एमडी करना चाहते हैं। परीक्षा के लिए वह प्रतिदिन आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे। उनके पिता राकेश चंबा में दुकान चलाते हैं, जबकि माता गायत्री देवी गृहिणी हैं।

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक

कौटिल्य कोचिंग क्लासेस हमीरपुर की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed