{"_id":"6a626e6b0f44de7b7602613d","slug":"health-facilities-at-barsar-hospital-to-be-enhanced-by-50-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-201985-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में 50 लाख से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में 50 लाख से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
Fri, 24 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल डोगरा
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में जल्द ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
योजना के तहत अस्पताल में न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू), तीन नए ओपीडी कक्ष और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) स्थापित की जाएगी। एनबीएसयू और तीन नए ओपीडी कक्षों का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, बीपीएचयू के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
एनबीएसयू बनने से जन्म के तुरंत बाद बीमार या कमजोर नवजात शिशुओं को स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक उपचार, निगरानी और स्थिति को स्थिर करने की सुविधा मिल सकेगी। यूनिट में आधुनिक उपकरण, वार्मर, ऑक्सीजन सपोर्ट और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में तीन नए ओपीडी कक्ष बनने से बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए उपचार व्यवस्था और बेहतर होगी। इससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और चिकित्सकों को परामर्श व जांच में सुविधा होगी।
वहीं, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना से क्षेत्र में रोगों की निगरानी, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, डेटा प्रबंधन और जनस्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
इससे बड़सर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और बेहतर तरीके से मिल सकेगा। संवाद