सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Health services partially affected due to strike by ambulance workers

Hamirpur (Himachal) News: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के चालकों ने दी ड्यूटी, 11 तक बढ़ेंगी मरीजों की दिक्कतें
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि विभाग के चालकों ने ड्यूटी दी है। 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मी 11 तक हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा है। बारह घंटे ड्यूटी करवाई जाती है। ओवरटाइम का भुगतान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई के क्रियान्वयन में भी त्रुटियां हैं। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की थी। विभाग ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के चालकों और फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिले में 108 और 102 की 21 गाड़ियां सेवाएं दे रही हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चालकों की ड्यूटी लगाई थी। उन्होंने बताया कि सेवाएं बिना किसी बाधा के चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed