फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus stuck in a ditch; pulled out with the help of a JCB.

Hamirpur (Himachal) News: गड्ढे में फंसी एचआरटीसी बस, जेसीबी की मदद से निकाला बाहर

Mon, 27 Jul 2026 05:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Jul 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus stuck in a ditch; pulled out with the help of a JCB.
रछो से बड़सर सड़क पर एचआरटीसी की बस को जेसीबी की मदद से निकालते हुए कर्मचारी। स्रोत जागरूक पाठक
रछो-बड़सर मार्ग पर जर्जर सड़क बनी परेशानी का कारण, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। रछो से बड़सर आ रही एचआरटीसी की एक बस सोलहसिंगी के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। काफी प्रयास के बाद जेसीबी की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और बस में सवार यात्रियों सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण बस गड्ढे में फंस गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कर सभी गड्ढों को भरने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। संबंधित सड़क ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।- राजेंद्र जुबलानी, कार्यकारी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed