{"_id":"6a6a523059fb6f2dde0d002d","slug":"jahu-bus-stand-in-poor-condition-passengers-troubled-by-potholes-and-stray-animals-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202678-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू बस अड्डा बदहाल, गड्ढों और लावारिस पशुओं से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू बस अड्डा बदहाल, गड्ढों और लावारिस पशुओं से यात्री परेशान
Thu, 30 Jul 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
जाहू बस अड्डे में जमा हुए लावारिस पशु व पड़े गड्ढे। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू का बस अड्डा बदहाली का शिकार है। अड्डा लावारिस पशुओं का ठिकाना बन गया है, वहीं जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से यात्रियों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
करीब 10 कनाल भूमि में फैले बस अड्डे में आए दिन लावारिस पशुओं के झुंड खड़े रहते हैं। कई बार बैल यात्रियों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके हैं। बस अड्डे को जोड़ने वाली बाईपास सड़क पर भी रात के समय पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वाहन चालकों को बसों की आवाजाही में दिक्कत होती है।
बस अड्डे की उखड़ी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से यात्रियों का चलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बस अड्डे के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
इसके बाद एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार सहित अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
जाहू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, महासचिव सीता राम धीमान, किशोर वर्मा, प्रदीप शर्मा, चमन लाल, उत्तम चंद, सुनील कुमार, सोम नाथ सहित अन्य दुकानदारों ने एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों से बस अड्डे के गड्ढों की मरम्मत और लावारिस पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।