{"_id":"6a2daeaf1e923ac44c01a24a","slug":"jahu-bus-stand-turns-into-a-hub-of-potholes-rainwater-adds-to-passengers-woes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-197039-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू बस अड्डा बना ‘गड्ढों का अड्डा’, बारिश के पानी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू बस अड्डा बना ‘गड्ढों का अड्डा’, बारिश के पानी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
जाहू बस अड्डे में बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू बस अड्डा हिमाचल पथ परिवहन निगम की लापरवाही के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। बस अड्डे में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं और जगह-जगह निकले सरिए वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं।
गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो गई है। वाहनों के आवागमन के दौरान यह पानी राहगीरों के कपड़ों को भी खराब कर रहा है। बस अड्डे में पानी की उचित निकासी व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
यहां प्रतिदिन करीब 92 रूटों की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ इतनी ही निजी बसों का भी आवागमन होता है। इसके बावजूद बस अड्डे की मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसके लिए करीब 66 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन
करीब आठ माह से मरम्मत कार्य लंबित रहने से स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
दस कनाल भूमि पर बना बस अड्डा
करीब दस कनाल भूमि पर बने बस अड्डे के निर्माण के लिए स्थानीय निवासी दिवंगत कृष्णी देवी और उनके दो पुत्रों डॉ. गौरी सागर भारद्वाज और प्रेम सागर भारद्वाज ने सात कनाल नौ मरले भूमि और किशन चंद व सुखदेव शर्मा ने करीब 2 कनाल भूमि दान में दी है। इस बस अड्डे का शिलान्याय दिवंगत जगदेव ठाकुर द्वारा किया गया और उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने 29 अप्रैल 2000 में किया था।
-- -
जाहू बस अड्डा बेहद खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया हैं। बार-बार मांग के बावजूद हिमाचल पथ परिवहन विभाग के अधिकारी बस अड्डे की खराब दशा को सुधारने का कार्य नहीं कर रहे है। जाहू करीब 45 ग्राम पंचायतों का व्यापारिक केंद्र है, इसलिए यहां पर दिनभर भीड़ रहती है। जाहू बस अड्डे की मरम्मत प्राथमिकता से की जाए। -राजू, निवासी जाहू
बस अड्डे के उखड़ने से निकले सरिए खतरनाक स्थिति में पहुंच गए है। कई बार इन सरियों की वजह से लोग घायल हो चुके हैं। नालियों की अव्यवस्था के कारण चारों ओर गंदगी का आलम रहता है। विशेषकर गर्मी के मौसम में बदबू के करण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। -प्रदीप शर्मा, निवासी खुड़ला
जाहू बस अड्डे में रात के समय अंधेरे का आलम रहता है। रात से समय आने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कत झेलनी पड़ती है। बस अड्डे में बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं है। प्रशासन को जल्द स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाने चाहिएं। -हरिकमल वर्मा, निवासी जाहू
कोट
जाहू बस अड्डे की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जाहू बस अड्डा प्रभारी की कोई पोस्ट नहीं है, लेकिन विभाग का एक कर्मचारी बुकिंग का कार्य कर रहा है। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो