{"_id":"6a6e452f458a84107904125a","slug":"jal-shakti-department-begins-repair-of-broken-chamber-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-203109-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग ने शुरू की टूटे चैंबर की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग ने शुरू की टूटे चैंबर की मरम्मत
Sun, 02 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय के समीप टूटे हुए चैंबर की मरम्मत करते हुए जल शक्ति विभाग के कर्मचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग हमीरपुर ने सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय के नजदीक टूटे सीवरेज चैंबर की मरम्मत शुरू कर दी है। चैंबर की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी।
जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण विभाग के पास जल शक्ति विभाग का चैंबर करीब एक माह से टूटा हुआ था। इससे सीवरेज की गंदगी खुले में बह रही थी और बदबू के कारण कर्मचारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों की समस्या को लेकर शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को अमर उजाला के अंक में एक माह से टूटा सीवरेज चैंबर खुले में बह रहा दूषित पानी शीर्षक से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने कर्मचारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर चैंबर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चैंबर से निकलने वाली बदबू के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था।
वहीं, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश वात्स्यायन ने बताया कि मामला सामने आते ही कर्मचारियों को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्य पूरा कर लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।