फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kendriya Vidyalaya girls won gold in basketball.

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने जीता बास्केटबाल में स्वर्ण

Fri, 17 Jul 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग की 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय-2 चंडीमंदिर और देव गुरुकुल, शाहबाद में किया गया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका बास्केटबाल वर्ग में विद्यालय की टीम ने नौ टीमों के बीच सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने केंद्रीय विद्यालय सिरसा को 58-20 के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता में दिशा डोगरा ने ट्रेडिशनल योग में स्वर्ण और आर्टिस्टिक योग में रजत पदक जीता। वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में पृथ्वी शर्मा ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के नौ खिलाड़ियों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने वीरवार को विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed