{"_id":"6a5686fd9d4f4517920ca197","slug":"mandi-college-won-the-overall-trophy-in-the-ncc-air-wing-camp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-200845-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी एयर विंग के कैंप में मंडी \nकॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी एयर विंग के कैंप में मंडी कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी कालेज के प्रतिभागियों को ओवर ऑल ट्रॉफी प्रदान करते कैंप कमांडेंट एवं 1एचपी एयर स्क्वाड्रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एयर विंग का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को समापन हो गया।
समापन समारोह में शिविर कमांडेंट एवं वन एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय वर्ग में वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी को समग्र चैंपियन घोषित किया गया।
संस्थान ने 18 स्वर्ण और नौ रजत पदक जीते और ड्रिल और अनुशासन की ट्रॉफी भी अपने नाम की। डिग्री कॉलेज कुल्लू ने 11 स्वर्ण और 16 रजत पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विद्यालय वर्ग में डीएवी स्कूल मंडी ने चार स्वर्ण और आठ रजत पदकों के साथ समग्र चैंपियन का खिताब जीता, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में कुल्लू कॉलेज के अभिषेक और वंशिका और जूनियर वर्ग में पनारसा स्कूल के तरुण और जरी स्कूल की प्रिया गुरुंग को बेस्ट कैडेट चुना गया। मंडी कॉलेज के मनीष बेस्ट एथलीट रहे।
विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कैडेटों के अनुशासन, समर्पण और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एटीसी-233 का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है।
उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनआईटी निदेशक प्रोफेसर एचएन सूर्यवंशी सहित संस्थान के अधिकारियों का आभार जताया।