फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women staged a protest in Sujanpur demanding 125 days of employment.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 125 दिन रोजगार की मांग पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Women staged a protest in Sujanpur demanding 125 days of employment.
सुजानपुर में 25 दिन रोजगार की मांग पर विरोध जताती महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
सुजानपुर (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री शहरी विकास गारंटी योजना के तहत रोजगार की मांग को लेकर नगर परिषद सुजानपुर क्षेत्र में कार्यरत मनरेगा से जुड़ी महिलाओं ने शनिवार को नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि योजना के तहत उन्हें 125 दिनों के रोजगार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 22 दिन काम देने के बाद आगे रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रशासन से योजना के प्रावधानों के अनुसार पूरा रोजगार उपलब्ध करवाने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले योजना के तहत उन्हें नियमित रूप से रोजगार मिलता था, लेकिन अब काम देने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सुजानपुर विश्राम गृह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी और समाधान के लिए हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि योजना के नियमों और उपलब्ध कार्यों के अनुसार ही रोजगार दिया जाता है। मामले को नियमानुसार देखा जा रहा है और उपलब्ध कार्यों के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed