फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Prime Minister will launch the 'Drug-Free Youth, Developed India' pledge campaign today.

Hamirpur (Himachal) News: आज प्रधानमंत्री करेंगे नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

Sun, 02 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से संचालित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, जिम्मेदार और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

अभियान के शुभारंभ अवसर पर देशभर के करीब 10 हजार स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें माई भारत एवं एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा सहयोगी संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी नशा मुक्ति की शपथ लेंगे। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में सांस्कृतिक, खेल, फिटनेस, जागरूकता, माइंडफुलनेस और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला और राज्य स्तर पर लोकगीत, मूक अभिनय, शॉर्ट फिल्म, रील, पेंटिंग, वाद-विवाद और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
इसके अलावा पदयात्रा, खेल एवं फिटनेस गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों के परामर्श सत्र, ग्राम सभाओं में नशा मुक्त संकल्प सभाएं, सोशल मीडिया अभियान और अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

माई पोर्टल पर ई-प्लेज अभियान के माध्यम से नागरिक नशा-मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दर्ज कर सकेंगे। अभियान का समापन 14 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा सम्मेलन के साथ होगा।
जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर जिले में मुख्य कार्यक्रम एनआईटी हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed