सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Manik Singh of Amb turned out to be the main supplier of Chitta.

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे का मुख्य सप्लायर निकला अंब का माणिक सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 25 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत प्रतापनगर और भोटा में 53.61 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस ने बीते दिन मुख्य सप्लायर माणिक सिंह निवासी अंबोटा, तहसील अंब जिला ऊना को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

माणिक सिंह के घर में दबिश के दौरान 1.61 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया था। माणिक सिंह ही आरोपी राजेश को चिट्टे की खेप उपलब्ध करवाता था। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश कुमार अंब और गगरेट से चिट्टे की खेप लाता था और उसे हमीरपुर आकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी राजेश से गहनता से पूछताछ की और नशा रैकेट की पिछली कड़ियों को जोड़ते हुए यह कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस माणिक सिंह को गिरफ्तार कर हमीरपुर लाई है। पुलिस अब माणिक से पूछताछ करेगी। माणिक के कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। उसके बाद नशा रैकेट मामले में और अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
वहीं, मामले में आठ आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चार आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड दी है, जबकि चार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

मामले पर एक नजर
बुधवार को पुलिस ने दो मामलों में एक दंपती सहित सात लोगों को 53.61 चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। प्रतापनगर में पकड़े गए पांच आरोपियों में एक दंपती शामिल है, जबकि भोटा में दो युवक चिट्टे के साथ धरे थे। पहले मामले में आरोपियों की पहचान राजेश कुमार निवासी प्रतापनगर, ललित ठाकुर निवासी गांव कोहलड़ी झनियारा, नरेश कुमार निवासी अणु कलां, आदित्य पंडित निवासी प्रताप गली और उसकी पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई। इन आरोपियों से 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वहीं, दूसरे मामले में भोटा के नजदीक कनौल में 13.83 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े बाइक सवार खुखविंद्र सिंह निवासी गोंदपुर तहसील हरोली जिला ऊना और साहिल निवासी पत्थलियार तहसील बड़सर के रूप में पहुचान हुई।

कोट

-चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस जांच कर रही है। माणिक सिंह ही राजेश को चिट्टा उपलब्ध करवाता था। चिट्टे के पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article