{"_id":"6a2efb3034c6b6d081052528","slug":"market-ready-for-the-monsoon-business-in-umbrellas-and-raincoats-set-to-boom-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-197091-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मानसून से पहले बाजार तैयार, छाते और रेनकोट का चमकेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मानसून से पहले बाजार तैयार, छाते और रेनकोट का चमकेगा कारोबार
Mon, 15 Jun 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कपिल, दुकानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मानसून के आगमन से पहले स्थानीय बाजार में दुकानदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बरसात के मौसम में बढ़ने वाली मांग को देखते हुए छाते, रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग कवर सहित अन्य वर्षा संबंधी सामान का पर्याप्त स्टॉक मंगवाया जा रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि हर साल मानसून शुरू होते ही छाते और रेनकोट की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन, रंग और गुणवत्ता वाले उत्पाद बाजार में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने बताया कि छाता केवल बारिश ही नहीं, बल्कि धूप में भी उपयोगी होता है, इसलिए इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है।
हालांकि अभी कुछ स्टॉक पहले से उपलब्ध है, लेकिन बरसात के मौसम में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। अनुमान है कि छातों और रेनकोट के दामों में 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के उत्पाद मंगवाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सकें। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस वर्ष मानसून के दौरान कारोबार बेहतर रहेगा, क्योंकि विभिन्न कीमतों के छाते और रेनकोट हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार उपलब्ध हैं।
-
छातों और रेनकोट का स्टॉक पहले से है। मानसून में कोई कमी न रहे, इसके लिए और सामान मंगवाया है। आशंका है कि दामों में कुछ इजाफा होगा। -कपिल, दुकानदार
दुकान में छाते काफी संख्या में उपलब्ध हैं। इनकी मांग हर समय रहती है। बरसात में इनकी मांग अन्य मौसम के मुकाबले बढ़ जाती है। -राजेश, दुकानदार