फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college to shift to Jolasappar in the first week of July: CM Sukhu

जुलाई के पहले हफ्ते में जोलसप्पड़ में शिफ्ट होगा मेडिकल कॉलेज : सीएम सुक्खू

Mon, 22 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 22 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical college to shift to Jolasappar in the first week of July: CM Sukhu
परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।
रंगस (हमीरपुर)। जोलसप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के निर्माणाधीन परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को लगभग 35 करोड़ रुपये से बनने वाले अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में नवनिर्मित अस्पताल ब्लॉक, अकादमिक ब्लॉक तथा अन्य निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में नवनिर्मित कैंपस में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को अस्पताल एवं अकादमिक ब्लॉक को जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपने और विभिन्न विभागों की शिफ्टिंग प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के महत्वपूर्ण विभागों का संचालन जुलाई के पहले सप्ताह से जोलसप्पड़ में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य मामलों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों की लैब्स के आधुनिकीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है, जिसके तहत अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में भी पुरानी मशीनों और उपकरणों के स्थान पर नवीनतम तकनीक से लैस उपकरण लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती सहित सीपीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया।

जनसमस्याएं सुनीं, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यशोबर्धन अत्री को दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सर्किट हाउस हमीरपुर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने जिला हमीरपुर के अणु स्थित साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षुओं, युवा खिलाड़ियों और बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नादौन में लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी यशोवर्धन अत्री को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

परिधि गृह हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed