फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college will be shifted to Jolasappad in one and a half month, robotic surgery will start: Sukhu

डेढ़ माह में जोलसप्पड़ शिफ्ट होगा मेडिकल कॉलेज, रोबोटिक सर्जरी होगी शुरू : सुक्खू

Thu, 16 Jul 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर में करीब 19.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नगर निगम कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा छोटे व्यापारियों और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दुकानों और ग्रामीण हाट का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

गृह जिला पहुंचने पर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जोलसप्पड़ में निर्मित मेडिकल कॉलेज भवनों में एक से डेढ़ माह के भीतर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम हमीरपुर में शामिल नए क्षेत्रों के लोगों को पांच साल तक करों में छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा बनाया जा रहा है। वहीं, वर्तमान बस अड्डे की जगह करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सिटी सेंटर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिटी सेंटर में शहरवासियों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए शॉपिंग, मनोरंजन और पार्किंग सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज को पहले जुलाई के पहले सप्ताह में शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण यह अभी क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में ही संचालित हो रहा है।


पुराने व्यावसायियों को किया जाएगा समायोजित
पुराने व्यावसायियों को भी इस सिटी सेंटर या अन्य उपयुक्त स्थानों पर समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में विभिन्न विभागों, निगमों एवं बोर्डों के पांच राज्य स्तरीय कार्यालय स्थापित किए गए हैं और कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। शिक्षा निदेशालय का कार्यालय हमीरपुर शिफ्ट करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए है और हमीरपुर के उपनिदेशक को इसके लिए जमीन चिहिन्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

दशहरा उत्सव के लिए स्थान विकसित करने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में दशहरा उत्सव और अन्य आयोजनों के लिए उपयुक्त जगह विकसित करने और अन्य मांगों को भी पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने हमीरपुर शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने व्यापारियों और शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए पक्की दुकानों की मांग मंच से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

सड़क के तीन भीतर तोरणद्धार, शिलान्यास पटि्टका के परदे का बाक्स गिरा
सीएम सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान नगर निगम की ओर से लगाए स्वागत तोरणद्वार लगाए गए थे। एनआईटी चौक से हीरानगर के सड़क के तीन फीट के भीतर लगे ये तोरणद्वार वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए। व्यस्त मार्ग होने के कारण दिनभर इस सड़क से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्वागत गेट सड़क के बीचोंबीच लगाए जाने से बड़े वाहनों के चालकों को दिक्कतें हुईं। वहीं, निगम कार्यालय के शिलान्यास के दौरान जब सीएम सुक्खू पटि्टका से परदे को हटाने लगे तो इसका बाॅक्स ही लुढ़क गया, हालांकि बगल में खड़े निगम के कमिश्नर राकेश शर्मा ने इसे से थाम लिया।



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ओबीसी आयोग के सदस्य राजीव राणा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed