{"_id":"6a588157f9ef269bda0edee4","slug":"video-hamirpur-bhoranj-father-murder-son-arrested-badehar-crime-news-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Crime: शराब, गुस्सा और मौत... एक घंटे में उजड़ गया परिवार, बिजली बोर्ड कर्मी बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Crime: शराब, गुस्सा और मौत... एक घंटे में उजड़ गया परिवार, बिजली बोर्ड कर्मी बेटा गिरफ्तार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:29 PM IST
हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बड़ैहर गांव में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बुधवार देर रात शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया और 65 वर्षीय रत्न चंद की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11:15 बजे किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई। दोनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने पिता के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
भोरंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर बाद में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गुरुवार सुबह बिलासपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई।
डीएसपी भोरंज लालमन शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।