सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meritorious students of Bhoranj College honored

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज महाविद्यालय के मेधावी नवाजे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Bhoranj College honored
भोरंज महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक सुरेश कुमार को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य : सुरेश
Trending Videos


वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का बतौर मुख्यातिथि भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कॉलेज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्हें नैतिक मूल्यों के साथ गुणात्मक शिक्षा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। यहां पर एक सार्वजनिक पुस्तकालय भी खोला गया है। भोरंज महाविद्यालय में बीएड इंटीग्रेटेड चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आदर्श नागरिक बनना चाहिए। महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, कंज्याण पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप चौहान, पूर्व प्रधान बधानी विनोद कुमार, वीना देवी, चंदन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

भोरंज महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक सुरेश कुमार को सम्मानित करते हुए

भोरंज महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक सुरेश कुमार को सम्मानित करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed