सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gas cylinders are not being supplied to Bardai, causing public outrage.

Hamirpur (Himachal) News: बड़ई तक नहीं पहुंच रही गैस सिलिंडर की आपूर्ति, लोगों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders are not being supplied to Bardai, causing public outrage.
ग्राम पंचायत बड़ई के तहत धनोटू में रखे गए खाली गैस सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करोट के गांव बड़ई के लोगों को समय पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उनके गांव को शुक्रवार को सप्लाई आती है, लेकिन शुक्रवार को उन तक सप्लाई नहीं पहुंची।
Trending Videos

गैस एजेंसी कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि गैस सिलिंडर रास्ते में ही समाप्त हो गए थे। ऐसे में उन्हें मंगलवार को सप्लाई दी जाएगी। लाेगों को आश्वासन के बाद भी मंगलवार को गैस सिलिंडर नहीं मिल पाए। स्थानीय लोगों राजेश कुमार, ज्योति देवी, प्रकाश चंद, संध्या देवी, रेखा कुमारी, रणवीर, ओंकार, विजय कुमारी, संजू, पिंकू, बलदेव, किशोरी लाल, गिरधारी लाल, निर्मला देवी, जनक व विपिन कुमार का कहना है कि गैस एंजेसी कर्मचारियों को जब सप्लाई के बारे में पूछा जाता है तो केवल आश्वासन ही दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडर न मिलने से लोगों को खाना बनाना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि जब एजेंसी में गैस सिलिंडर की सप्लाई की जानकारी लेने के लिए फोन किया जाता है तो कर्मचारी फोन को व्यस्त कर देते हैं और सही ढंग से जवाब नहीं देते हैं। लोगों का कहना है कि जब भी फोन किया जाता है तो उन्हें यही सुनने को मिलता है कि गाड़ी भेजी जा रही है।
अगर गाड़ी को भेजा जाता है तो वह मौके पर क्यों नहीं पहुंच पाती है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर उन्हें सप्लाई नहीं दी गई तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
वहीं, राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग के गैस एजेंसी के प्रभारी राजकुमार का कहना है कि कुछ लोग गाड़ी को आगे नहीं ले जाने दे रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा कर्मी मांगे थे, लेकिन उन्हें वे उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। एक दिन दो सुरक्षा कर्मी साथ में भेजे गए थे तो गैस आपूर्ति बेहतर तरीके से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed