{"_id":"6a3ae3130eec1f5d240a7910","slug":"modern-automobile-training-to-be-available-soon-at-iti-lamblu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-198201-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में जल्द मिलेगा आधुनिक ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में जल्द मिलेगा आधुनिक ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण
Wed, 24 Jun 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। आईटीआई लंबलू में मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) ट्रेड के प्रशिक्षुओं को जल्द ही आधुनिक ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हुंडई मोटर इंडिया की ओर से प्रशिक्षण हेतु एक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक ऑटोमोबाइल सिस्टम पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
इससे पहले कंपनी संस्थान को इंजन मॉडल, वर्कशॉप फर्नीचर, प्रोजेक्टर सहित अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवा चुकी है। इन संसाधनों का उपयोग प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा।
आईटीआई और हुंडई मोटर इंडिया के बीच हुए समझौते के तहत एमएमवी ट्रेड के प्रशिक्षुओं के लिए छह माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक, इंजन सिस्टम और वर्कशॉप प्रैक्टिकल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
एमएमवी ट्रेड से पास आउट होने वाले विद्यार्थी स्वेच्छा से इस विशेष कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। यह पहल प्रशिक्षुओं को उद्योग आधारित कौशल प्रदान कर रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कोट
प्रशिक्षण के लिए हुंडई मोटर इंडिया की ओर से दिए जाने वाले वाहन का इंतजार किया जा रहा है। एमएमवी ट्रेड के प्रशिक्षुओं के लिए बेहतरीन अवसर होगा। - राजेश कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई लंबलू