{"_id":"6a46bf72a4c79cb7760ed63e","slug":"municipal-corporation-strict-on-subletting-action-to-be-taken-against-violators-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-199322-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सबलेटिंग पर नगर निगम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सबलेटिंग पर नगर निगम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत आवंटित दुकानों में सबलेटिंग का मामला सामने आने के बाद निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच में छह लोगों द्वारा नियमों के विपरीत दुकानों को अन्य लोगों को किराये पर देने का मामला सामने आया है।
निगम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नगर निगम से कम किराये पर दुकानें लेकर स्वयं कारोबार करने के बजाय उन्हें अधिक किराये पर अन्य लोगों को देकर मोटी कमाई की। इससे नगर निगम के नियमों का उल्लंघन हुआ है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार फिलहाल छह मामले सामने आए हैं, जबकि शहर में ऐसे और भी मामलों की जांच की जा रही है। इससे पहले भी सबलेटिंग की शिकायतें मिली थीं, लेकिन इस बार जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से आवंटित दुकानों को बिना अनुमति किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर देना नियमों के विरुद्ध है। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग आवंटन की शर्तों के अनुसार ही होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर की अन्य निगम दुकानों की भी जांच कर सबलेटिंग पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
कोट :
शहर में सबलेटिंग के छह मामले सामने आए हैं। इन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन्हें अपना पक्ष रखने का समय दिया जाएगा। अगर इनका उत्तर संतुष्टिजनक नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर