{"_id":"6a46beec873469312a0231a6","slug":"retired-revenue-personnel-to-be-deployed-in-hamirpur-forest-circle-apply-by-the-20th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-199377-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वन वृत्त हमीरपुर में सेवानिवृत्त राजस्व \nकर्मियों की होगी तैनाती, 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वन वृत्त हमीरपुर में सेवानिवृत्त राजस्व कर्मियों की होगी तैनाती, 20 तक करें आवेदन
Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे, निशानदेही, राजस्व रिकॉर्ड की अपडेशन और अन्य संबंधित मामलों के समाधान के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों की सेवाएं ली जाएंगी।
इन पदों के लिए 20 जुलाई तक वन वृत्त कार्यालय हमीरपुर में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ सरकारी अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। चयनित कर्मियों की तैनाती वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा में की जाएगी।
वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और तीन पटवारियों को फिक्स मासिक मानदेय पर रखा जाएगा। इसमें नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार और पटवारियों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा संबंधित ने राजस्व विभाग में कम से कम पांच वर्ष सेवा दी हो। साथ ही उसके खिलाफ कोई लंबित केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। संवाद