{"_id":"6a47342b33eae85b8a09d33e","slug":"video-hamirpur-patta-market-two-shops-burgled-camera-cash-stolen-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पट्टा बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़ चोरी, कैमरा और 55 हजार रुपये नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पट्टा बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़ चोरी, कैमरा और 55 हजार रुपये नकदी ले उड़े चोर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:31 AM IST
Link Copied
पुलिस थाना भोरंज के तहत आने वाले पट्टा बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट सेंटर से करीब 1.85 लाख रुपये कीमत का फोटोग्राफी कैमरा और 55 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं पास स्थित एक फास्ट फूड की दुकान के भी ताले तोड़े गए, लेकिन वहां से कोई नकदी नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट सेंटर से फोटोग्राफी कैमरा और नकदी चोरी हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी गायब बताया जा रहा है।
चोरी की इस घटना ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार में प्रशासन की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिसके कारण पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे निजी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सीसीटीवी कैमरों की शिकायत पहले भी प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन इन्हें ठीक नहीं कराया गया।
चोरी की यह वारदात कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट सेंटर के मालिक दिनेश सिंह और अनिकेत की फास्ट फूड की दुकान में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।