{"_id":"6a69037745b7b1365d0407dc","slug":"navodaya-dungri-hoisted-the-flag-in-the-national-ranking-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-202568-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय रैंकिंग में नवोदय डूंगरी ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय रैंकिंग में नवोदय डूंगरी ने लहराया परचम
Wed, 29 Jul 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, डूंगरी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रैंकिंग (एसएचवीआर) 2025-26 में विद्यालय ने देशभर में 10वां स्थान हासिल किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ विद्यालय का चयन सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट के लिए भी किया गया है। विद्यालय की इस सफलता से हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। एसएचवीआर 2025-26 के लिए हमीरपुर जिले से आठ विद्यालयों का चयन किया गया था।
राज्य स्तर पर गठित समिति ने सभी विद्यालयों का मूल्यांकन किया। चयन समिति के अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ की निगरानी में नवंबर और दिसंबर 2025 के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
मूल्यांकन के बाद प्राथमिक पाठशाला भोटा और जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। इसके बाद राज्य स्तरीय समिति ने 12 फरवरी 2026 को दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिणाम घोषित किए गए हैं, जिनमें जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान बनाकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
कोट
शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए निरंतर कार्यों का ही यह परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करता रहेगा। -विक्रम कुमार, प्रधानाचार्य, नवोदय विद्यालय डूंगरी