फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New traffic system implemented in the city; the road from Dang Quali to Hiranagar Chowk is now one-way.

Hamirpur (Himachal) News: शहर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, अब डांग क्वाली से हीरानगर चौक तक सड़क वनवे

Tue, 23 Jun 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 23 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने नए ट्रैफिक आदेश जारी किए हैं। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत जारी इन आदेशों के अनुसार डांग क्वाली चौक से हीरानगर की ओर होटल हीरा हाइट्स तक सड़क को वनवे घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थितियों में केवल पूर्व अनुमति के बाद ही भारी वाहन इस मार्ग से गुजर सकेंगे। जिलाधीश ने बताया कि यह निर्णय पुलिस, नगर निगम, एचआरटीसी, लोक निर्माण विभाग, व्यापार मंडल और अन्य संबंधित विभागों के साथ चर्चा के बाद आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार मुख्य बाजार में गर्मियों में सुबह 5:30 बजे से रात 8:15 बजे तक और सर्दियों में सुबह 5:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को इससे छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन, सुजानपुर और भोटा की ओर से आने व जाने वाली बसें केवल निर्धारित स्थानों पर ही रुक सकेंगी। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को पक्का भरो चौक के पास सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए बसों के लिए दोनों तरफ अलग-अलग स्टॉप बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
अणु चौक के आस-पास भी बसों के रुकने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। यहां सुजानपुर की ओर जाने वाली बसें डाकघर के पास रुकेंगी, जबकि सुजानपुर से आने वाली बसें वर्तमान जगह पर ही रुकेंगी। अवाहदेवी की ओर जाने वाली बसें पहले की तरह महाविद्याल गेट पर ही रुकेंगीए जबकि अवाहदेवी से आने वाली बसें महाविद्यालय भवन के सामने पुराने अणु कलां सड़क पर रुकेंगी। स्कूल बसें भी केवल लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही रुक सकेंगी।
यह क्षेत्र रहेगा नो पार्किंग जोन
हमीरपुर शहर में भोटा चौक से नादौन चौक और नादौन चौक से मृदुल चौक तक का क्षेत्र नो-पार्किंग जोन रहेगा। आईसीआईसीआई बैंक से अस्पताल रोड, आयुर्वेदिक अस्पताल से राधास्वामी गेट और अणु में बिजली विश्राम गृह से चिल्ड्रन पार्क तक का एरिया भी नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। नादौन चौक का क्षेत्र और आयुर्वेदिक अस्पताल से राधास्वामी गेट तक का क्षेत्र टो-अवे जोन बनाया गया है। वहीं, भोटा चौक, नादौन चौक, पुलिस लाइन चौक से साई अस्पताल तक और दोसड़का चौक से बहुतकनीकी कालेज चौक तक मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय रात 7 से सुबह 4 बजे तक रहेगा।

इन स्थानों पर येलो लाइन मार्क करने के निर्देश
पीडब्ल्यूडी को दोसड़का सब्जी मंडी के पास, डांग क्वाली चौक से आगे हीरानगर की तरफ, पक्का भरो से अणु, मृदुल चौक के पास, भोटा चौक की दोनों तरफ, शिव मंदिर चौक अणु और डिग्री काॅलेज के पास उचित स्थानों पर येलो लाइन मार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन और सालिग्राम भवन के बीच केवल पहाड़ी की तरफ ही पार्किंग की अनुमति रहेगी। दोसड़का चौक से हमीर होटल और ट्रक यूनियन तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक ट्रकों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पीडब्ल्यूडी, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित स्थानों पर वाहन चालकों और आम लोगों के सूचनार्थ बोर्ड एवं संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों एवं स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed