फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Newly elected Pradhan accused of encroaching on government land; complaint submitted to DC.

Hamirpur (Himachal) News: नवनिर्वाचित प्रधान पर सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप, डीसी को सौंपी शिकायत

Mon, 15 Jun 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ललींण पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान के खिलाफ डीसी हमीरपुर को शिकायत सौंपी गई है। पंचायत के पूर्व प्रधान राज कुमार शर्मा (राजू) ने जिलाधीश हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ और तहसीलदार हमीरपुर को लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि नवनिर्वाचित प्रधान और उनके परिवार ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाया है और साथ लगती भूमि पर भी अतिक्रमण किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में उनके कार्यकाल के दौरान भी इस संबंध में विभाग को मौखिक रूप से अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

राज कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कथित अवैध कब्जाधारक का चुनाव लड़ना गंभीर मामला है। वहीं, नवनिर्वाचित प्रधान सोनिका देवी ने इन आरोपों को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि उनके और उनके परिवार पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और उनके पास किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed