फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No compromise on food grain quality; conduct regular sampling: Garg

खाद्यान्नों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, नियमित सैंपलिंग करें : गर्ग

Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नियमित सैंपलिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की सभी 320 उचित मूल्य की दुकानों पर शिकायत नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि खाद्यान्नों की गुणवत्ता या उपलब्धता संबंधी शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि वर्ष की पहली छमाही में गोदामों, आटा मिलों और उचित मूल्य की दुकानों के 3421 निरीक्षण किए गए तथा 75 सैंपल लिए गए, जिनमें केवल एक सैंपल फेल पाया गया। वहीं, विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में 2089 निरीक्षण के दौरान पांच मामलों में अनियमितता मिलने पर 9252 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 1,53,647 राशन कार्डों से जुड़े 5,48,675 उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,63,150 उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है। एडीसी ने सभी क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति की सदस्य सचिव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिला नियंत्रक आंचल कुमारी ने विभिन्न मदों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, खाद्य आपूर्ति निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक रीटा कुमारी, भारतीय खाद्य निगम, सहकारिता विभाग, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed