फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now electronic devices will be replaced immediately in case of technical faults.

Hamirpur (Himachal) News: अब तकनीकी खराबी पर तुरंत बदलेंगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को प्रतिदिन डिजिटल उपकरणों के उपयोग का रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्मार्ट कक्षाओं के नियमित संचालन की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार किसी भी डिजिटल उपकरण में तकनीकी खराबी आने पर स्कूल प्रमुखों को इसकी सूचना तुरंत संबंधित तकनीकी एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को देनी होगी। सूचना मिलने के बाद सात दिनों के भीतर उपकरण की मरम्मत या उसे बदलने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में कार्य पूरा न होने पर इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देनी होगी।
विज्ञापन

समय पर सूचना न देने वाले प्रभारियों से जवाब तलब किया जाएगा। उन्हें देरी का कारण लिखित रूप में स्पष्ट करना होगा। वर्तमान में जिले के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट रूम, कंप्यूटर, इंटरएक्टिव डिवाइस, क्यान प्रोजेक्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं, लेकिन कई स्कूलों में खराब उपकरणों के कारण डिजिटल पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग और रखरखाव को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
कोट
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। स्कूलों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के शत-प्रतिशत प्रयोग को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article