{"_id":"6a6a53defbf672fc0104d8fe","slug":"now-get-ayurveda-health-tips-on-facebook-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-202652-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब फेसबुक पर मिलेगा आयुर्वेद का स्वास्थ्य मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब फेसबुक पर मिलेगा आयुर्वेद का स्वास्थ्य मंत्र
Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे मरीज स्वास्थ्य जांच करवात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर जल्द ही अपना आधिकारिक फेसबुक पेज शुरू करने जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों तक आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी प्रमाणिक और उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नियमित रूप से पहुंचाई जाएगी।
फेसबुक पेज पर आयुर्वेदिक जीवनशैली, मौसमी बीमारियों से बचाव, घरेलू स्वास्थ्य सुझाव, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों, विशेष दिवसों के आयोजन तथा निःशुल्क परामर्श शिविरों की जानकारी भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणिक और वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी।
100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता और मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शिविर में खांसी, जुकाम, पीठ दर्द आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह के साथ दवाइयां भी प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद