फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now, male students will also be able to enroll in the Hamirpur Girls' School.

Hamirpur (Himachal) News: अब हमीरपुर कन्या स्कूल में छात्र भी ले सकेंगे दाखिला

Thu, 30 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात की छुट्टियों के बाद हमीरपुर में बहाल किए गए पूर्व राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सह-शिक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अब इस स्कूल में छात्राओं के साथ छात्र भी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

नए सत्र में सीबीएसई माध्यम में परिवर्तित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी एचपी बोर्ड माध्यम वाले इस स्कूल में आने का विकल्प मिलेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आने के इच्छुक विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र से पहले बाल स्कूल हमीरपुर को सीबीएसई से संबद्ध कर इसमें कन्या स्कूल का विलय कर दिया था। विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग के बाद सरकार ने विलय का फैसला वापस लेते हुए कन्या स्कूल को दोबारा बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह विद्यालय एचपी बोर्ड से संबद्ध सह-शिक्षा विद्यालय के रूप में संचालित होगा। हालांकि स्कूल में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ की तैनाती को लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं।
स्कूल में वर्तमान में 35 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं। छुट्टियों के बाद स्कूल संचालन के साथ स्टाफ व्यवस्था पर भी नजर रहेगी।

कोट

बरसात की छुट्टियों के बाद स्कूल में पूर्व की भांति कक्षाएं शुरू होंगी। एचपी बोर्ड से पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी यहां दाखिल ले सकेंगे। स्टाफ की तैनाती को लेकर अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर


सीबीएसई स्कूल में 1000 नए विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
सीबीएसई माध्यम शुरू होने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में करीब एक हजार नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अब एचपी बोर्ड के सह-शिक्षा विद्यालय के रूप में नया विकल्प मिलने से इनमें से कुछ विद्यार्थी स्कूल बदल सकते हैं। स्कूल में 63 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं। छुट्टियों के बाद दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या और स्टाफ की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed