फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police crack down on haphazard parking in Barsar; challans issued to 11 vehicles.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में अव्यवस्थित पार्किंग पर पुलिस सख्त, 11 वाहनों के काटे चालान

Thu, 30 Jul 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on haphazard parking in Barsar; challans issued to 11 vehicles.
बड़सर में अनियोजित तरीके से पार्किंग व यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में अनियोजित पार्किंग से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक विंग हमीरपुर ने बड़सर पुलिस के सहयोग से सड़क किनारे बेतरतीब खड़े 11 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

एएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले बाजार में तीन बार सार्वजनिक अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़े वाहन हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद कई चालकों ने वाहन हटा लिए, जबकि निर्देशों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान उन स्थानों पर विशेष नजर रखी गई, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और बसों के खड़े होने या मुड़ने से यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने बस चालकों और अन्य वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नियमित निगरानी की मांग की है।
एएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि अनियोजित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed