सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now pictures of school buildings will be uploaded online

Hamirpur (Himachal) News: अब ऑनलाइन अपलोड होंगे स्कूल भवनों के चित्र

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में स्वयंसेवी और अध्यापक परिसरों का सौंदर्यीकरण करेंगे। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos

इसमें क्यारियों का निर्माण, फूल और पौधरोपण, चहारदीवारी निर्माण, कक्षा कक्षों का रंग-रोगन समेत अन्य कार्य होंगे। स्कूल परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए विभाग की ओर से रैंकिंग करने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रतिस्पर्धा की भावना से स्कूलों में सौंदर्यीकरण कार्य किया जा सके। इसके बाद स्कूल भवनों के चित्र पोर्टल पर ऑनलाइन अपलाेड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा करने के लिए कमेटी का गठन भी किया जाएगा। कमेटी स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर आंकलन करेगी। इसके उपरांत खंड स्तर पर स्कूलों को परिसरों उनके कार्य के अनुसार अंक प्रदान कर रैंकिंग दी जाएगी। सौंदर्यीकरण कार्य में स्वयंसेवियों और अध्यापकों को मुख्यत: पर्यावरण संरक्षण थीम को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा।
स्कूलों में किए गए कार्यों का डाटा स्कूल प्रमुख पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। वर्तमान में जिलेभर के अधिकांश स्कूलों में भवन और परिसरों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। इससे विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्कूल स्तर पर पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। समस्या के समाधान के लिए विभाग ने नए सत्र में स्कूलों के विकास के लिए कार्य करवाने का निर्णय लिया है।

कोट

जिलेभर के स्कूल प्रमुखों को नए सत्र में स्कूल परिसरों का सौंदर्यींकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। स्वयंसेवी और अध्यापक स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य करेंगे। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article