{"_id":"69b0740a27ec78827409c887","slug":"people-are-upset-due-to-lack-of-bus-facility-at-night-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-186079-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रात के समय बस सुविधा न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रात के समय बस सुविधा न होने से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर से जाहू वाया हटवाड़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रात के समय हमीरपुर से जाहू के लिए वाया हटवाड़ बस सुविधा न होने के कारण टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, निर्मला देवी और सपना देवी का कहना है कि हमीरपुर से जाहू के लिए वाया मुंडखर बस सुविधा है, लेकिन रात को वाया हटवाड़ बस सुविधा न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रात को हमीरपुर से जाहू के लिए सात बजे बस चलती है, जो लदरौर करीब आठ बजे पहुंचाती है।
लदरौर से वाया हटवाड़ बस सुविधा न होने से लोगों को हटवाड़ और इस सड़क पर स्थित अन्य क्षेत्रों को जाने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है या फिर टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। जिन लोगों के पास वाहन सुविधा है, वह अपने घरों से वाहन मंगवा लेते हैं, लेकिन जिनके पास वाहन सुविधा नहीं है उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के प्रबंधन से मांग की है कि रात के समय हमीरपुर से जाहू के लिए वाया हटवाड़ बस सुविधा शुरू की जाए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर राहुल कुमार का कहना है कि लोगों को चाहिए कि वह पंचायत में प्रस्ताव पारित कर डिपो प्रबंधन को भेजे, जिसे निदेशालय भेजा जा सके और मंजूरी मिलने के बाद वहां पर बस शुरू की जा सके।
Trending Videos