सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NSUI stages protest over LPG crisis

Hamirpur (Himachal) News: एलपीजी संकट पर एनएसयूआई ने किया धरना प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
NSUI stages protest over LPG crisis
एलपीजी संकट पर गांधी चौक पर नारेबाजी करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। एलपीजी संकट पर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को गांधी चौक पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
Trending Videos

इस दौरान सिलिंडर पर फूलों की माला चढ़ाई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने बताया कि देश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। खासकर छात्रावास और पीजी में रहने वाले विद्यार्थी काफी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश से करीब 100 छात्रों ने सिलिंडर की कमी से आ रही समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो एनएसयूआई आंदोलन को और उग्र करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार नाले से गैस निकालने की बात कही थी।
उन्होंने पीएम से आग्रह किया है कि यदि एलपीजी की समस्या हल नहीं होती है तो कम से कम नाले से गैस निकालने का फार्मूला बताएं। इस फार्मूले से सिलिंडर का संकट कम होगा। लोगों को सिलिंडर के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed