सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Objection to former Chief Minister Jairam's statement: Shagun

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के बयान पर आपत्ति : शगुन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश मीडिया पैनेलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताई है।
Trending Videos

जयराम ठाकुर जिस तरह हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाने पर आपत्ति जता रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं, वो बहुत हास्यास्पद है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोग जानते हैं कि किसने कुछ वर्ष पहले लोकतंत्र की हत्या करने के लिए असफल प्रयास किया था। जयराम यह जवाब दें क़ि देवभूमि को विधायकों की खरीद-फरोख्त का अड्डा बना किसने शर्मसार किया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल के इतिहास में लोकतंत्र की हत्या का यह सबसे काला अध्याय किन लोगों द्वारा रचा गया, सब जानते हैं। भाजपा नेता प्रदेश सरकार का सहयोग करने के बजाय बयानबाजी में मशगूल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed