सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Objections or suggestions on the circle rate of land invited till March 31

Hamirpur (Himachal) News: जमीन के सर्किल रेट पर आपत्तियां या सुझाव 31 मार्च तक आमंत्रित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तहसील हमीरपुर और बमसन तथा उपतहसील लंबलू में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जमीन के सर्किल रेट तय कर दिए गए हैं।
Trending Videos

यह रेट पहली अप्रैल से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए तय किए गए हैं। एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने कहा कि तहसीलदार हमीरपुर, तहसीलदार बमसन (टौणी देवी) और नायब तहसीलदार लंबलू द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के लिए निर्धारित की गई जमीन की इन दरों के संबंध में अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है या फिर वह अपना सुझाव देना चाहता है, तो 31 मार्च तक एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में भेज सकता है।
इस तिथि के बाद कोई भी आपत्ति व सुझाव स्वीकार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई जमीन दो सड़कों के बीच में है, तो उसका सर्किल रेट निकटतम सड़क के अनुसार तय है। अगर यह जमीन दोनों सड़कों से बराबर की दूरी पर है तो उस स्थिति में जमीन का सर्किल रेट उच्च श्रेणी के अनुसार तय होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed