{"_id":"6a67b204b05f14b2240fa865","slug":"offerings-worth-1770-lakh-made-at-balyogis-shrine-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-202523-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में चढ़ा 17.70 लाख का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में चढ़ा 17.70 लाख का चढ़ावा
Tue, 28 Jul 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में तीन दिन में 14 से 16 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए। मंदिर न्यास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर में कुल 17,70,352 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित 11,18,602 रुपये, बकरों की नीलामी से 85,000 रुपये तथा दान स्वरूप 5,66,750 रुपये शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने 1 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 52 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भी मंदिर में भेंट की। इसके साथ ही 123 अमेरिकी डॉलर, 110 यूरो, 70 कनाडाई डॉलर, 50 यूएई मुद्रा और 200 ओमानी मुद्रा सहित अन्य विदेशी मुद्राएं भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुईं। संवाद
विज्ञापन