{"_id":"6a3ae6d164dfdb4a5f0d1e4b","slug":"one-way-traffic-will-be-in-effect-at-dang-quali-from-930-am-to-1030-am-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-198266-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांग क्वाली में सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांग क्वाली में सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा वन-वे
Wed, 24 Jun 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने डांग क्वाली क्षेत्र में सुबह एक घंटे के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इस दौरान हीरानगर से मुख्य बाजार गांधी चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, जबकि गांधी चौक से हीरानगर की ओर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। डांग क्वाली चौक से होटल हीरा हाइट्स तक का मार्ग भी एकतरफा रहेगा। इस मार्ग पर ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
आपात स्थिति में पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग पर आवश्यक संकेतक, ऊंचाई प्रतिबंधक एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर, व्यापार मंडल ने बाजार में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के समय में किए गए बदलाव पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय व्यावहारिक नहीं है और इसे पूर्व व्यवस्था के अनुसार रखा जाना चाहिए।
व्यापार मंडल का कहना है कि रात के समय मजदूर उपलब्ध नहीं होते, जिससे दुकानदारों को लोडिंग-अनलोडिंग में कठिनाई होगी। साथ ही संगठन ने डांग क्वाली में वन-वे व्यवस्था के प्रभावों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार इसमें संशोधन की मांग की है।