फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Online enrollment for Inspire Standard Scheme begins

Hamirpur (Himachal) News: इंस्पायर मानक योजना के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू

Sat, 18 Jul 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंस्पायर मानक योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी 15 सितंबर तक अपने नवाचारी विचार ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से भेज सकेंगे।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों के नामांकन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे नवाचारी विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो दैनिक जीवन की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हों। इनमें नई मशीन, उपयोगी उपकरण, गैजेट तथा तकनीकी नवाचार से जुड़े मॉडल शामिल हो सकते हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि हर विद्यालय से पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचार भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय प्रमुखों, विज्ञान शिक्षकों और विद्यार्थियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नवाचारी विचार भेजे जाएं, ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके तथा जिले का बेहतर प्रतिनिधित्व हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed