फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Online fraud of Rs 98,000 from joint bank account in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में संयुक्त बैंक खाते से 98 हजार रुपये की हुई ऑनलाइन ठगी

Fri, 17 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गांव तरकेड़ी निवासी नवीन कुमार के एसबीआई कांगू शाखा में संचालित संयुक्त बैंक खाते से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक प्रबंधन और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि आठ जुलाई को शाम 5:19 बजे कुछ ही मिनटों में खाते से चार अलग-अलग लेन-देन के माध्यम से तीन हजार, पांच हजार, 50 हजार और 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बैंक प्रशासन से तकनीकी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार ने बताया कि एसबीआई कांगू शाखा से जुड़ा ऑनलाइन ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गांव तरकेड़ी की एक महिला के संयुक्त खाते से इसी तरह की ठगी हुई थी।

वहीं, बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और यूपीआई ट्रांजेक्शन सहित अन्य लेन-देन की जांच की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी अनजान लिंक को न खोलने और ओटीपी साझा न करने की अपील की है।
उधर, एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि नादौन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed