फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat buildings merged into the municipal corporation will be put to new use; they will become public utility centers.

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम में शामिल पंचायत भवनों का होगा नया उपयोग, जनसुविधा केंद्र बनेंगे

Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर में शामिल हुई पूर्व पंचायतों के पंचायत और सामुदायिक भवनों को अब नए रूप में विकसित किया जाएगा। वर्षों से सीमित उपयोग में आ रहे इन भवनों को बुजुर्गों की चौपाल, पार्षद कार्यालय और सामाजिक आयोजनों के केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर निगम ने निगम में शामिल पंचायतों की सभी सार्वजनिक संपत्तियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। योजना के अनुसार सामुदायिक भवनों में वरिष्ठ नागरिकों के बैठने, आपसी संवाद, मनोरंजन और कैरम-शतरंज जैसे इनडोर खेलों की सुविधा विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत भवनों का उपयोग संबंधित वार्ड के पार्षद कार्यालय के रूप में किया जाएगा। इससे लोगों को अपनी समस्याओं और विकास कार्यों के लिए वार्ड स्तर पर ही जनप्रतिनिधि उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इन भवनों को सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी उपलब्ध करवाने की योजना है, ताकि सार्वजनिक संपत्तियों का बेहतर उपयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

निगम में शामिल पंचायतों की सभी परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रत्येक भवन की स्थिति के अनुसार मरम्मत, रखरखाव और उपयोग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्तियां लोगों के अधिकतम काम आ सकें। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article