{"_id":"6a7cc752c38f015fd2048eb5","slug":"passengers-inconvenienced-by-suspension-of-bilaspur-dharamshala-bus-service-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-204505-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर-धर्मशाला बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर-धर्मशाला बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान
Thu, 13 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लदरौर (हमीरपुर)। बिलासपुर डिपो की पट्टा से धर्मशाला जाने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सुबह करीब 8 बजे पट्टा से चलकर 8:55 बजे हमीरपुर पहुंचती थी और इसके बाद धर्मशाला के लिए रवाना होती थी।
इससे विद्यार्थियों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलती थी। बस सेवा बंद होने से हमीरपुर स्थित राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है।
यात्रियों में अनु, प्रकाश, दीपक, अरविंद, संदीप, कपिल आदि ने बताया कि काफी लोग इस बस सेवा पर निर्भर थे। उन्होंने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से रूट पर बस सेवा दोबारा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
बस की सेवाएं अस्थाई रूप से बंद हैं। इसे दोबारा संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। -विवेक लखनपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी बिलासपुर डिपो