फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are angry due to the closure of HRTC bus service on Bharedi route.

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी मार्ग पर एचआरटीसी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष

Wed, 24 Jun 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। हमीरपुर और मंडी के बीच भरेड़ी मार्ग से संचालित होने वाली एचआरटीसी की बस सेवा पिछले कुछ समय से बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे हमीरपुर से मंडी के लिए रवाना होती थी और दोनों जिलों के बीच नियमित परिवहन सुविधा प्रदान करती थी। बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बीडीसी सदस्य दिनेश भाटिया, बीडीसी उपाध्यक्ष संजय, कुलदीप कुमार, अजय, विजय और रूप कुमार ने एचआरटीसी प्रशासन से बस सेवा शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि निगम वर्तमान में टायरों की कमी का सामना कर रहा है, जिसके कारण कुछ रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही संबंधित रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed