{"_id":"697d0ae440d7b934860f50e0","slug":"peoples-confidence-in-government-hospitals-has-increased-for-delivery-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-181817-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रसव के मामले में सरकारी अस्पतालों में लोगों का बढ़ा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रसव के मामले में सरकारी अस्पतालों में लोगों का बढ़ा विश्वास
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के मामले में लोगों का विश्वास बढ़ा है। निजी अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पतालों को खास तवज्जो मिल रही है।
नौ महीने के आंकड़े यह स्थिति दर्शा रहे हैं। अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 4710 प्रसव हुए हैं। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 3544 और निजी अस्पतालों में 1166 प्रसव हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस संख्या को और बढ़ाने के प्रयास में लगा हुआ है। निजी अस्पतालों में अधिक खर्च और अनिश्चितता के कारण लोगों में चिंता बढ़ी है, इसलिए वे सरकारी अस्पतालों की ओर से बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाएं, जिसका लाभ गर्भवती महिलाओं की ओर से लिया जाता है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहली बार महिला के गर्भवती होने पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में होना सुनिश्चित किया जा रहा है।
वहीं, अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जिला के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 4836 प्रसव हुए हैं, जिनमें सरकारी अस्पतालों में 3271 और निजी अस्पतालों में 1565 प्रसव हुए हैं। सबसे अधिक प्रसव मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हुए हैं।
कोट
सरकारी अस्पतालों में गभर्वती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसव का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक 4710 प्रसव हुए हैं। -प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
Trending Videos