फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police tighten the noose on 'Chitta' (synthetic drug) smuggling network; 10 suspects summoned to the police station.

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 10 संदिग्ध थाने तलब

Wed, 29 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र में चिट्टा बरामदगी के दो मामलों के बाद पुलिस ने नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। भोटा और हमीरपुर शहर में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों के संपर्क में पाए गए 10 लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाना तलब किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी संदिग्धों के रैपिड किट से ड्रग टेस्ट किए हैं। पुष्टि के लिए उनके रक्त नमूने लेकर आरएफएसएल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार संदिग्धों की पहचान आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों का नशे की खरीद, बिक्री या सेवन से कितना संबंध रहा है। यदि प्रयोगशाला रिपोर्ट में नशा सेवन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जुलाई को भोटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक टैक्सी और अन्य वाहन से 5.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके बाद रविवार रात नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-10 स्थित रामनगर में किराये के कमरे से 10.33 ग्राम चिट्टा और 7,000 रुपये नकद बरामद हुए थे।
इस मामले में पुलिस ने शशांक भारद्वाज, नवीन कपलेश और अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी फिलहाल चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों मामलों के आरोपियों के बीच कोई आपसी कड़ी है या नहीं।

इसके अलावा जिले में चिट्टा की सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से हो रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।


कोट
नशे के खिलाफ अभियान जारी है। दोनों मामलों की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। -बलवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article