सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pong Bird Festival to be held in Nagrota Surian, birds to be counted

Hamirpur (Himachal) News: नगरोटा सूरियां में सजेगा पौंग बर्ड फेस्टिवल, पक्षियों की होगी गणना

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 29 Jan 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। वन्यप्राणी विभाग नगरोटा सूरियां में 31 जनवरी से दो फरवरी तक में पौंग बर्ड फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इस उत्सव के दौरान पहली फरवरी को पौंग झील में विचरने वाले प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की वार्षिक गणना की जाएगी।
Trending Videos

धर्मशाला वन्यप्राणी विंग के सीएफ सरोज भाई पटेल के नेतृत्व में होने वाली इस गणना में बंबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी, चंडीगढ़ बर्ड क्लब और धर्मशाला बर्ड क्लब के विशेषज्ञ सहयोग करेंगे। 31 जनवरी को विशेषज्ञों का पंजीकरण और टीमों का गठन किया जाएगा। इसके बाद पहली फरवरी को सुबह 8:30 से दोपहर 2:00 बजे तक आधुनिक उपकरणों से पक्षियों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वार्षिक गणना में विशेष रूप से अति दुर्लभ प्रजाति के दो प्रवासी पक्षियों स्टेपी ग्रे श्राइक और यलो ब्रस्टेड बंटिंग की आधिकारिक पुष्टि होने की उम्मीद है। इन दुर्लभ पक्षियों की पहचान 21 दिसंबर को धर्मशाला बर्ड क्लब की टीम ले. जनरल भूपेश गोयल, डॉ. अभिनव चौधरी और पीयूष डोगरा ने की थी। गणना के बाद शाम तक डेटा कंपाइल कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
उत्सव के अंतिम दिन यानी दो फरवरी को सुगनाड़ा पंचायत के पास मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें आसपास के 12 स्कूलों और तीन कॉलेजों के विद्यार्थी पक्षियों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। दोपहर बाद बच्चों को वेटलैंड और प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके उपरांत विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed