{"_id":"6a5287dd9a218bb713098a08","slug":"postgraduate-admission-process-begins-at-sujanpur-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-200515-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Sat, 11 Jul 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरिट सूची और काउंसलिंग की सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए अंग्रेजी और एमए अर्थशास्त्र की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।
ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या होने पर विद्यार्थी संबंधित विभाग अथवा प्रवेश सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आवेदन पत्र जमा करने से पहले व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अपलोड किए गए दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरिट सूची, काउंसलिंग और प्रवेश से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट और सूचना पट्ट पर जारी की जाएंगी।