{"_id":"69b9a8763de943746f0614a7","slug":"protest-rally-held-in-sujanpur-against-smart-meter-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-186927-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सुजानपुर में निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सुजानपुर में निकाली आक्रोश रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकालते लोग । स्रोत : जागरूक पाठककिकेसु
- फोटो : 1
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (सीटू) ने मंगलवार को चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में स्मार्ट मीटर और मनरेगा जैसे मुद्दों पर सरकार और बिजली बोर्ड के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकाली।
इस प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंघां और हमीरपुर जिला अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने की। लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली योजना है, जिसे जनता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी। कार्यक्रम के दौरान माहौल एक कुल्लू प्रवासी ने नेताओं को कुल्लू टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
वहीं, रोष रैली सुजानपुर चिल्ड्रन पार्क से निकलकर बिजली बोर्ड कार्यालय तक पहुंची, जहां जमकर नारेबाजी की गई और बोर्ड के अधिकारियों को स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही कुछ छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें स्मार्ट मीटर और आम जनता की समस्याओं को प्रभावशाली तरीके से दिखाया।
जिला अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि घरों, दुकानों और लघु औद्योगिक इकाइयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर योजना बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में पहला कदम है। प्रीपेड व्यवस्था वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नई परेशानियां पैदा करेंगे।
उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर या प्रीपेड मीटर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने मांग की है कि सुजानपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए और निजी कंपनियों कर्मचारियों के साथ बिजली बोर्ड के स्टाफ को भी इस कार्य में न लगाया जाए। इस आक्रोश रैली में करीब 300 लोगों ने भाग लिया।
Trending Videos