{"_id":"697a24c15c93ec3b1e024408","slug":"ptc-deroh-is-back-in-full-swing-1296-police-trainees-will-begin-training-from-february-1-hamirpur-hp-news-c-95-1-ssml1020-217996-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीटीसी डरोह में फिर लौटी रौनक, 1296 पुलिस प्रशिक्षु एक फरवरी से लेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीटीसी डरोह में फिर लौटी रौनक, 1296 पुलिस प्रशिक्षु एक फरवरी से लेंगे ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह के मैदान एक बार फिर खाकी की चहल-कदमी से गुलजार हो गए हैं। कोरोना काल और लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद बुधवार से प्रदेश भर के नए भर्ती हुए पुलिस प्रशिक्षु डरोह पहुंचना शुरू हो गए हैं।
इस बार कुल 1296 पुलिस प्रशिक्षु पीटीसी में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इनमें 320 महिला पुलिस प्रशिक्षु भी शामिल हैं। 28 से 30 जनवरी तक इन सभी प्रशिक्षुओं के दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाएगा और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। पीटीसी प्रशासन ने प्रशिक्षुओं के आगमन और उनके रहने की सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं इन नए पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके उपरांत एक फरवरी से इन सभी प्रशिक्षुओं का नौ महीने का कठिन मूलभूत प्रशिक्षण कोर्स (आरटीसी) विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। बीते दो सालों के सन्नाटे के बाद पीटीसी डरोह में फिर प्रशिक्षुओं के आने से संस्थान में चहल-कदमी शुरू हो गई है।
Trending Videos