{"_id":"6a53f4d244632d099602c7d4","slug":"rain-and-storms-have-left-maize-crops-scattered-across-fields-raising-concerns-for-farmers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-200616-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: माैसम की मार... बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछी मक्की की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: माैसम की मार... बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछी मक्की की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
समराला गांव में खेतों में गिरी मक्की की फसल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में रविवार सुबह हुई बारिश और तेज अंधड़ ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। पहले ही फॉल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप से मक्की की फसल प्रभावित हो रही थी, वहीं अब तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में खड़ी फसल खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की फसल बीजी गई है। फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप से करीब पांच प्रतिशत फसल पहले ही प्रभावित हो चुकी है। अब ताजा बारिश और अंधड़ के बाद समराला, भोरंज सहित कई क्षेत्रों में मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है।
वहीं, अंधड़ के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए और ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। रविवार सुबह डांगक्वाली के समीप 33 केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से लंबलू में गसोता सब स्टेशन और मट्टनसिद्ध सब स्टेशन बंद हो गए। इससे करीब 1200 उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन
बिजली के तारों की मरम्मत के चलते डांगक्वाली मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इसके अलावा भोरंज, हमीरपुर शहर, समराला, सुजानपुर सहित जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बोर्ड की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं, जिसके बाद कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई।
कोट
मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप की सूचना है। कृषि विभाग की टीमें किसानों को जागरूक कर रही हैं। अंधड़ से अभी फसल को कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। -डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर